ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / BIHAR NEWS : सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पिकअप ने मारी टक्कर, मौके...

BIHAR NEWS : सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पिकअप ने मारी टक्कर, मौके पर ही पिकअप चालक की मौत

26-Oct-2024 10:50 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में पिकअप चालक ने टक्कर मार दी है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने खड़ी टक्कर ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही पिकअप चालक की मौत हो गई। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के बिना बैंक्विट हॉल के समीप NH-31 की है।  इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


बताया जा रहा है कि मृतक चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मनियारी थाना क्षेत्र के महंत मनियारी गांव के समैला टोला वार्ड- 6 के रहने वाले शिवजी राय का 40 वर्षीया बेटा संजीत कुमार यादव के रुप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया की मुजफ्फरपुर से चलकर कटिहार ओर जा रहा था,बेगूसराय जिला पहुंचते ही सिंघौल थाना के समीप हादसा हो गया।


सिंघौल थाना के चौकीदार ने बताया कि NH-31 के सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप पर सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना के संबंध में संबंधित थाना को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचा । इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।