ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

बिहार: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत पर उपद्रव, लाठीचार्ज के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को लगाई आग

01-Feb-2024 06:09 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद भारी बवाल हुआ है। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन में जमकर तोड़फोड़ की है। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस की लाठीचार्ज के बाद लोग आक्रोशित हो गए और जिस ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हुई उसे आग के हवाले कर दिया है।


दरअसल, दलसिंहसराय में गिट्टी लदे ट्रक के पलटने से ट्रक के नीचे दबकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतक बेगूसराय जिला के समसीपुर दियारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना कपना पड़ा है। गुस्साए लोगों ने डायल 112 की गाड़ी पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की है। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है।


मौके पर काफी तनाव बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। लोगों ने शव के साथ एनएच-28 जाम को जाम कर रखा था। इसी बीच पुलिस से उनकी भिड़ंत हो गई। पुलिस की लाठीचार्ज से नाराज लोगों ने जमकर बवाल काटा और जिस ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई उस ट्रक में आग लगा दी है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई है। पुलिस हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही हैं। मौके पर जिले के बड़े पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं।