ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम

Home / news / Bihar News : छठ पूजा की छुट्टी में घर आए दो युवक की...

Bihar News : छठ पूजा की छुट्टी में घर आए दो युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल

02-Nov-2024 06:55 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की मौत सड़क हादसे में हो रही है।इसी कड़ी में एक नया मामला मोकामा थाना इलाके के मेकरा से निकल कर सामने आया है। यहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।


जानकारी के मुताबिक बाढ़ के पंडारक स्टेशन रोड मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों सूरत में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। 


बताया जा रहा है कि यह लोग छठ महापर्व पर छुट्टी में घर आए थे। मृतकों की पहचान मेकरा मोकामा थाना क्षेत्र के अंकित कुमार (19) और रुपेश कुमार (22) के तौर पर हुई है।


परिजनों ने बताया कि सूरत से रुपेश दशहरा में और अंकित आज ही घर लौटा था। शुक्रवार को शाम करीब 6 बजे मेकरा गांव से दोनों युवक एक ही बाइक से निकले थे। देर रात सूचना मिली कि ट्रक ने टक्कर मार दी है। हादसे में दोनों की मौत हो गई। आनन-फानन में हमलोग मौके पर पहुंचे। संतुष्टि के लिए पंडारक पीएचसी लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


इधर इस हादसे को लेकर पंडारक थाना के पीएसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मामले की छानबीन की जा रही है।