ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / सड़क हादसे में चाचा - भतीजे की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर में बाइक ने...

सड़क हादसे में चाचा - भतीजे की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर में बाइक ने मारी टक्कर

06-May-2023 02:27 PM

By First Bihar

PURNIA : बिहार में आज का दिन सड़क हादसों का दिन बनने वाला है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत न आती हो। इसी कड़ी में आज का दिन सबसे अधिक हादसों का दिन बनता जा रहा है। आज सबसे पहले नालंदा फिर रोहतास और उसके उपरांत अब एक ताजा ममाला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसों में चाचा - भतीजे की  मौत हो गयी है। 


दरअसल, बिहार के पूर्णिया में सड़क हादसे में दो की मौत हो गई है। यहां  घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काली गंज के पास हुई है, जहां मक्के से लदे एक खड़े ट्रैक्टर में बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ दोनों मजदूरी कर वापस घर लौट रहे थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नजदीकी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा दिया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के भाई ने बताया कि, मृतक मोहब्बत साइम और अब्दुल बारी जो रिश्ते में चाचा-भतीजा है।  वो रोज की तरह घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे। कल देर शाम मजदूरी कर वापस बाइक से अपने घर बालू घाट लौट रहे थे। बीच सड़क पर मक्के से लदा ट्रैक्टर खड़ा था जिसमें बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली घर में मातम का माहौल पसर गया। 


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया है। वहीं, इस घटना को लेकर सिपाही उमेश पासवान ने बताया कि सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर में ठोकर लगी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज होगी जिससे यह बड़ा हादसा हुआ या फिर बाइक सवार की निगाह खड़ी ट्रैक्टर पर नहीं पड़ी होगी।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।