Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
09-Nov-2024 11:30 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक,घटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा बाजार के पास विपरीत दिशा में आ रहे अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। उसके बाद घटना कि जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई।
बताया जा रहा है कि मसौढ़ी नौबतपुर मार्ग के नूरा हाई स्कूल के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान करण कुमार पिता मदन बिंद माधोचक निवासी के रूप में हूई है। यहां विपरीत दिशा में आ रही बेलगाम पिकअप वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना उस वक्त हुई जब बाइक सवार मसौढ़ी बाजार से आ रहा था।
इधर, बाइक को मुख्य सडक से बांई ओर अपने गांव की ओर मोड़ना चाह रहा था तभी एक विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना होने के बाद कुछ देर तक सड़क पर बवाल मचा रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस किसी तरह से शव को अपने कब्जे में लेकर थाना लाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।