ब्रेकिंग न्यूज़

पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच

Home / news / सड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कर रही...

सड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कर रही है जांच

19-May-2024 12:13 PM

By First Bihar

VAISHALI : बिहार के वैशाली में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। यहां पातेपुर थाना क्षेत्र के गरहा मैं तेज रफ्तार हाईवे ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौत मौके पर ही हो गई। इस घटना के बाद अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया। 


वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना पातेपुर थाने की पुलिस को दी गई। उसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पातेपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई। इस घटना में  मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के कुशहर निवासी योगेंद्र राम के 40 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश राम के रूप में हुई है। 


जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर से पातेपुर थाना क्षेत्र के गरहा बस से कबाड़ी चुनने गया था। जैसे ही वह बस से उतरा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवे ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक कबाड़ी चुनकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।युवक की मौत हो जाने से परिजनों में कोहरा मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने हाईवे को जब्त कर लिया है। 


उधर, इस घटना के संबंध में पातेपुर थाना अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद हाईवे को जब्त किया गया है। चालक मौके से फरार होने में सफल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।