Bihar News : बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, सरकार ने बनाया नया नियम; कैबिनेट से मिली मंजूरी बिहार में बड़ी चोरी: ज्वेलर्स की दो दुकानों से 21 लाख के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े शातिर चोर, व्यापारियों में आक्रोश बिहार में बड़ी चोरी: ज्वेलर्स की दो दुकानों से 21 लाख के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े शातिर चोर, व्यापारियों में आक्रोश बिहार में खूनी खेल: फेसबुक, 'इश्क' और कत्ल, 5 साल पहले पति और अब पत्नी को गोलियों से किया छलनी Bihar crime news : प्रेमी युगल से बर्बरता, वीडियो वायरल के बाद गर्लफ्रेंड ने किया यह काम, मां को हार्ट अटैक Bihar News: बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी; पिस्टल और बाइक बरामद बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: थाना के मंदिर में प्रेमी जोड़े की हुई शादी, पुलिसकर्मी बने बाराती Patna Womens College : आपको भी लेना है PWC में एडमिशन तो जल्द करें अप्लाई, जानिए कोर्स डिटेल्स और लास्ट डेट Bihar news : बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग ! शादी समारोह में फायरिंग, गोली लगने से युवक की हत्या; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
09-Sep-2024 11:32 AM
By First Bihar
BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसों में जा रही है। अब इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। यह हादसा मुंगेर घाट जाने के दौरान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में सुबह-सुबह सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई है। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम के समीप की है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।मृतक युवक की पहचान मधेपुरा के गम्हरिया थाना अंतर्गत चिकनी खार के रहने वाले लक्ष्मी शर्मा के बेटे पन्नालाल शर्मा और भगवत शर्मा के बेटे राहुल शर्मा के रूप में की गई है। युवक की लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि मुंगेर घाट जाने के दौरान NH-132 पर पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुचें और वहां काफी भीड़ लग गई।जबकि हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर के फरार हो गया। सड़क हादसे में दो की मौत के बाद साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान पुलिस ने की है।
उधर घटना के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कहा पिकअप वाहन ने टक्कर मार कर फरार हो गया। हालांकि सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है आखिर किस वजह से और कैसे यह हादसा हुआ है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।