Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द
06-Dec-2024 09:16 AM
By RANJAN
KAIMUR : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया।
जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास घर से खेत पर जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिक अप ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधौरा पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं पूरे मामले की जानकारी अधौरा पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस शव का कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भिजवा दिया है। मृतक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के स्वर्गीय लक्ष्मण कुमार शर्मा का 25 वर्षी पुत्र अजय शर्मा के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए अधौरा के पूर्व जिला परिषद सदस्य आलोक कुमार ने बताया अजय शर्मा खेती कार्य के लिए बाइक से खेत पर जा रहे थे। तभी भभुआ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिक अप ने उनके बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को जानकारी देते हुए उनके शव को लेकर सदर अस्पताल भभुआ में आए हुए हैं।