ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
26-Dec-2022 12:30 PM
GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है, जहां सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के चैन पट्टी गांव के पास की है। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव के रहने वाले स्व. अवध किशोर तिवारी के 37 साल के बेटे विनीत तिवारी के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ युवक किसी काम के लिए बाइक से जा रहा था। नगर थाना क्षेत्र के चैन पट्टी के पास NH 27 पर पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना की चपेट में आते ही उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली उनके बीच चीख पुकार मच गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भी भीड़ जुट गई थी।