पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात
27-Apr-2024 12:41 PM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि बेटा बुरी तरह जख्मी हो गया। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावां मोड़ के समीप की है।
मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरने के बाद एक दंपति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी व उनके 40 वर्षीय पति देवेंद्र प्रसाद के रूप में की गयी है। वहीं इस घटना में उनका पुत्र पीयूष कुमार घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि,दोनों पति-पत्नी अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह से शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही खिरियावां मोड़ के पास बाइक पर सवार होकर सभी पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित हो गया। जिससे बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए।तभी पीछे से तेजी से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने आशा कार्यकर्ता को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
वहीं घटना की सूचना पर मदनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए सीएचसी मदनपुर में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां मगध मेडिकल कॉलेज गया जाने के दौरान आशा कार्यकर्ता के पति देवेंद्र प्रसाद की भी मौत हो गई।
उधर, आशा कार्यकर्ता का जख्मी पुत्र पीयूष का फिलहाल इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और आगे की प्रक्रिया मे जुट गयी है। बताते चलें कि मृतिका सुनीता देवी आशा कार्यकर्ता के रूप मे सीएचसी मदनपुर मे कार्यरत थीं। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।