NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
07-Feb-2024 04:10 PM
By First Bihar
SASARAM : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम का है। जहां सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई है। वहीं शिक्षक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दरअसल, यह मामला नोखा थाना क्षेत्र के खैराडीह गाँव का है। जहां तेज रफ्तार बस की ठोकर से बाइक सवार एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक शिक्षक राजपुर थानाक्षेत्र के बकुला खोह गाँव के रहने वाले 30 वर्षीय पप्पू पाठक थे। मृतक के परिजन बबलू पांडे ने बताया कि शिक्षक पप्पू पाठक सासाराम मेँ ही रह रहे थे।
मृतक आज सुबह पडडिया के मध्य विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नोखा थानाक्षेत्र के खैराडीह के समीप तेज रफ्तार बस ने इनके बाइक में ठोकर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।