BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
27-May-2023 03:19 PM
By First Bihar
PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सड़क हादसे के बाद भारी बवाल हुआ है। बाइक की ठोकर से बच्चे का पैर टूटने के बाद परिजन आरोपी के गांव पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। दिन के उजाले में बदमाशों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं।
बताया जा रहा है कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शुक्रवार को एक युवक की बाइक से बच्चे को जोरदार ठोकर लग गई थी। इस हादसे में बच्चे का पैर टूट गया। हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। बाद में बच्चे के परिजन हथियारों से लैस होकर आरोपी युवक के गांव शेखपुरा पहुंचे और पायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी गोलियां चला रहे हैं। 5-6 की संख्या में आए लोगों ने राइफल और देसी कट्टा से करीब 12 राउंड फायरिंग की। आरोपी करीब एक घंटे तक गांव में उत्पात मचाते रहे और गांव के लोग डर से अपने अपने घरों में दुबके रहे। गनीमत की बात रही की गोलीबारी की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग करने वाले कौन लोग थे। नौबतपुर थानेदार प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि गोलीबारी की खबर मिली है। पुलिस टीम जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।