अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Oct-2020 01:55 PM
SASARAM : युवाओं और बेरोजगारी की समस्या को केंद्र में रखकर बिहार के चुनावी मैदान में उतरे पूर्व विधायक प्रदीप जोशी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. प्रदीप जोशी डेहरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं और वह लगातार कोरोना काल में सादगी के साथ जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. राष्ट्र सेवा दल के अध्यक्ष प्रदीप जोशी सुबह से लेकर शाम तक वोटरों के बीच खुद पैदल चलते हुए संपर्क स्थापित कर रहे हैं.
प्रदीप जोशी ने अबकी बार बेरोजगारों की सरकार का नारा देते हुए राष्ट्र सेवा दल के एजेंडे में इसे शामिल किया है. विधानसभा की कई सीटों पर उनकी पार्टी ने उम्मीदवार उतारा है और वह खुद डेहरी विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं. बिना किसी तामझाम के वह अपना जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. उन्होंने डेहरी बाजार इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया और इसके अलावा वह विधानसभा क्षेत्र के छोटे-छोटे बाजार वाले इलाके में भी वोटरों से संपर्क साध रहे हैं.
प्रदीप जोशी ने कहा है कि युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है. पलायन बिहार की नियति बन चुकी है और जो लोग भी कोरोना काल में लौट कर वापस आए वह रोजगार के लिए तरस रहे हैं. सरकार की तमाम विफलताओं के बीच हमने बेरोजगारों की सरकार बनाने का वादा किया है और उन्हें युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है.