ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / पायलट कल खोलेंगे पत्ता, दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

पायलट कल खोलेंगे पत्ता, दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

14-Jul-2020 09:29 PM

DELHI : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सीधी चुनौती देकर कांग्रेस आलाकमान से पंगा ले चुके सचिन पायलट बुधवार को अपना सियासी पत्ता खोलेंगे. सचिन पायलट बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. जिसमें वह अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेंगे. राजस्थान में सियासी संकट के बीच अशोक गहलोत सरकार फिलहाल सुरक्षित नजर आ रही है और इसी का नतीजा है कि कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए ना केवल सचिन पायलट को डिप्टी सीएम की कुर्सी बल्कि प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी चलता कर दिया.


अब तक के सचिन पायलट ने केवल पूरे प्रकरण पर ट्वीट के जरिए छोटी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब सचिन पायलट जब बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे तो वह तमाम मुद्दों पर सवालों का जवाब देंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सार्वजनिक के तौर पर बयान बाजी से पायलट बचते रहे हैं.  लगातार चर्चा है कि राजस्थान में अब कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है. पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट ने अपने टि्वटर हैंडल से केवल इतना लिखा कि इस सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं.


सचिन पायलट को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने जो रुख अख्तियार किया, वह इस बात का सबूत है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पकड़ आलाकमान ट्रैक पर बहुत मजबूत है. पायलट इस बात को बखूबी समझ चुके हैं. राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच जिन लोगों ने सचिन पायलट का समर्थन किया है.  पायलट उनको धन्यवाद कर रहे हैं. उन्होंने आज एक ट्वीट करते हुए यह भी लिखा कि आज मेरे समर्थन में जो भी सामने आए, उन सभी को मेरा हार्दिक धन्यवाद और आभार. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हुई है कि पायलट जब अपने पत्ते खोलेंगे तो कांग्रेस से आलाकमान के सामने उनका रुख नरम होगा या फिर वह अपनी अलग राजनीतिक राह को लेकर कोई बड़ा ऐलान करेंगे.