IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
24-Apr-2024 10:10 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब सक्षमता परीक्षा 2 आयोजित करने जा रही है। कक्षा वन से लेकर 12वीं तक के लिए आयोजित होने वाली सक्षमता परीक्षा को लेकर BSEB ने विज्ञापन निकाला है। 26 अप्रैल से 4 मई तक अभ्यर्थी ONLINE माध्यम से अपना आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इस विज्ञापन को देंखे।
सक्षमता परीक्षा में जो प्रश्न पूछे जाएंगे वो बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। वैसे शिक्षक अभ्यर्थी जो सक्षमता परीक्षा 2024 के प्रथम परीक्षा में शामिल नहीं हुए या फिर फेल हो गये हैं वो भी इस बार की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। और वैसे शिक्षक अभ्यर्थी जिनके द्वारा सक्षमता परीक्षा 2024 के प्रथम परीक्षा के लिए आवेदन भरा था और परीक्षा शु्ल्क भी जमा किया था लेकिन किसी कारणवश वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
उन्हें परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। और जिन्हें पहली परीक्षा पास करने के बाद विकल्प का जिला आवंटन हुआ है वैसे शिक्षक अभ्यर्थी भी बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं. वही जो आवंटित जिला से संतुष्ट नहीं है वे भी सक्षमता परीक्षा टू में शामिल हो सकते हैं।
