पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
28-Nov-2023 04:17 PM
By First Bihar
PATNA: 2024 में लोकसभा और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होना हैं। चुनाव आयोग अभी से ही इसकी तैयारी में जुट गई है। अभी नये मतदाता का नाम जोड़ने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जिसमें सरकारी कर्मियों को लगाया गया है। जिसमें शिक्षक भी शामिल हैं। आगामी चुनाव को लेकर शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिला पदाधिकारी को पत्र भेजा है।
जिसमें यह लिखा गया है कि यह पाया गया है कि शिक्षा विभाग के शिक्षकों/शिक्षकेत्तर कर्मियों, टोला सेवकों की प्रतिनियुक्ति चुनाव संबंधी कार्यों में BLO के रूप में लगाई जा रही है। बिना शिक्षा विभाग के कर्मियों की मदद के चुनाव का काम नहीं हो सकता है।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिला पदाधिकारी से कहा है कि यदि आप शिक्षकों/ टोला सेवकों को चुनाव संबंधी कार्यों में लगाते हैं, तो उन्हें शाम 5.00 बजे के बाद ही चुनाव संबंधी कार्यों में लगाये ताकि सुबह से लेकर 05.00 बजे तक विद्यालय का कामकाज बाधित न हो। यहां उल्लेख करना आवश्यक है कि चुनाव का कार्य करने के लिए उन्हें अलग से मानदेय मिलता है। इसलिए यदि शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को इस चुनाव कार्य के लिए "अतिरिक्त घंटे" (Extra Hours) काम करना पड़े तो उक्त कर्मी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बिहार के तमाम जिलाधिकारी से कहा है कि जब भी शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी में लगाते हैं तो यह ध्यान रखें कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्कूल की अवधि बाधित ना हो। चुनाव संबंधी कोई भी काम शाम के 5 बजे के बाद ही कराया जाना उचित होगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इसकी प्रतिलिपि शिक्षा विभाग के सभी क्षेत्रीय उप निदेशक, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, अपर मुख्य सचिव को भी भेजा है।