ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / सभी चीजें पॉजिटिव हैं.. घबराने की जरुरत नहीं: विपक्षी दलों की बैठक पर...

सभी चीजें पॉजिटिव हैं.. घबराने की जरुरत नहीं: विपक्षी दलों की बैठक पर तेजस्वी का बड़ा दावा

04-Jun-2023 02:29 PM

By First Bihar

PATNA: 12 जून को राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक आयोजित होने जा रही है हालांकि बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्ष के कई नेताओं के शामिल होने पर संशय की स्थिति है। इसको लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है। बीजेपी लगातार कह रही है कि नीतीश की विपक्षी एकता की मुहिम की हवा निकल गई है। बैठक को लेकर उठ रहे सवाल पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, सही समय पर सभी चीजें साफ हो जाएंगी।


दरअसल, तेजस्वी यादव पटना के बापू सभागार में आयोजित पान महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान विपक्षी एकता को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी ने दावा किया कि 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक बहुत अच्छे तरीके से होगी। सभी चीजें साकारात्मक हैं और इसको लेकर किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। विपक्ष के खेमें में सभी चीजें पॉजिटिव हैं किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। बैठक से खरगे और राहुल गांधी के दूरी बनाने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि इंतजार कीजिए, सभी चीजें खुलकर नहीं बताई जा सकती हैं।


वहीं ओडिशा के बालासोर में हुए बड़े रेल हादसे पर तेजस्वी ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि हादसे में बिहार के लोग भी मारे गए हैं और यह बहुत बड़ा हादसा है। जो तस्वीरे सामने आई हैं उसे देखकर ही कलेजा दहल उठता है। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं यह रेलवे की बड़ी लापरवाही का नतीजा है। रेलवे की तरफ से सुरक्षा और सेफ्टी का दावा किया जाता है लेकिन इतना बड़ा हादसा हो गया। 


उन्होंने कहा कि अभी तक यह तय नहीं हो सका है कि आखिर इस हादसे का जिम्मेवार कौन है। जांच कर जिन लोगों ने लापरवाही बरती है उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। बिहार सरकार की तरफ से घटना की जानकारी ली जा रही है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इतना बड़ा हादसा हुआ है इसकी किसी न किसी को जिम्मेवारी लेनी चाहिए। ये पूरी तरह से केंद्र सरकार की नाकामी का नतीजा है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री जिम्मेवार हैं।