ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी ने दे दिया धोखा, न्याय...

बिहार: साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी ने दे दिया धोखा, न्याय के लिए भटक रही प्रेमिका

02-Jan-2022 07:05 PM

BANKA: साथ जीने मरने की कसमें खाने वाला प्रेमी ही जब रक्षक की जगह भक्षक बन जाए तो इसे क्या कहेंगे। इस बात का जरा भी एहसास प्रेमिका को नहीं हुआ। लड़की अपने प्रेमी पर अंधा विश्वास करती थी उसे कभी यह नहीं लगा था कि उसका प्रेमी उसके साथ इस तरह की हरकतें करेगा। लेकिन जिस बात से वह अंजान थी और उसके सामने जब प्रेमी का असली चेहरा सामने आया तब वह पूरी तरह से टूट गयी। दरअसल एक प्रेमी पर प्रेमिका की आबरू लूटने का आरोप है। यह आरोप खुद प्रेमिका ने लगाया है। 


प्रेमी के खिलाफ एक प्रेमिका ने दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज भी कराया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। आरोपी को भगाने का आरोप युवती ने उसके परिवारवालों पर लगाया है। वही पुलिस ने आरोपी के पिता व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। पीड़िता आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। 


घटना बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र का है जहां एक 18 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के गाड़ीजोर निवासी आरोपी बबलू यादव पर दुष्कर्म करने का मामला थाने में दर्ज किया गया है। वही प्रेमी के पिता ओपिंद्र यादव, भाई डबलू यादव, पिंटू यादव, संतोष यादव व पंकज कुमार सहित बांका थाना क्षेत्र के मैनवरण गांव के भुमेशवर यादव की पत्नी कविता देवी पर आरोपी को घर से भगाने का आरोप लगाया है।


पीड़िता ने बताया है कि अनुसार गत 25 दिसम्बर को युवती अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान नामजद सभी अभियुक्त आए और शादी का झूठा आश्वासन देकर उसे घर से भगाकर ले गए। नामजद प्रेमी ने उसके साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि घटना के तीन दिन बाद पीड़िता को उसके गांव के बाहर छोड़ दिया गया। घर पहुंचकर उसने सारी बात अपने पिता को बताई।


 जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और जिसके बाद मामला दर्ज हुआ। मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई। हालांकि आरोपी के पिता ओपिंद्र यादव एवं संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।  वहीं पीड़िता के मेडिकल जांच के लिए बांका भेजा गया है। पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है. वही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।