ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

बिहार : सात फेरे से पहले मंडप में पहुंची पहली पत्नी, राज खोलते हुए सबके सामने दूल्हे को जड़ा जोरदार थप्पड़

02-Jun-2021 01:13 PM

VAISHALI : शादीशुदा युवक को अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी लड़की से शादी रचना महंगा पड़ गया. शादी की रस्में शुरू हो चुकी थी. मंडप में दूल्हा-दुल्हन दोनों पहुंच चुके थे तभी अचानक एक औरत वहां पहुंची और मंडप में घुसकर उसने युवक को दनादन थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया. इस घटना के बाद मौके पर तनाव पूर्व स्थिति हो गई. दुल्हन के घर वालों ने लड़के और उसके घर वालों को बंधक बना लिया और हंगामा करने लगे. दुल्हन के घर वालों ने तिलक-दहेज की रकम के साथ ही शादी में हुए सारे खर्च वापस देने पर ही सभी को छोड़ने की बात करने लगे. 


मामला वैशाली जिले के महुआ थाने के कुतुबपुर डुमरी गांव का है. भगवानपुर बाजार के हरिहर प्रसाद गुप्ता अपने बेटे निकेत कुमार की बरात लेकर पहुंचे थे. बारात लगने के बाद युवक जब जयमाला स्टेज पर पहुंचा और रस्म शुरू हुई उसी समय दूसरी लड़की स्टेज पर चढ़कर लड़के को ताबड़-तोड़ कई तमाचे जड़ते हुए भारी हंगामा शुरू कर दिया. अचानक यह घटना देख बाराती और सराती पक्ष के लोग भौचक्का रह गए. जयमाला स्टेज से ही लड़की ने अपनी आपबीती सुनाते हुए लोगों को बताया कि इस लड़के से चार वर्ष पूर्व ही मेरी शादी हो चुकी है. अब यह मुझसे दगा कर दूसरी शादी रचाने पहुंचा है. 


युवती की यह बात सुनकर दुल्हन पक्ष लोगों के पैर के नीचे से जमीन खिसकने लगी. इसके साथ ही यहां खुशी के माहौल में अफरा-तफरी मच गया. घटना से बौखलाए वधु पक्ष के लोगों ने रस्म रोककर लड़के एवं उसके स्वजनों को बंधक बना लिया. वह सारे पैसे लौटाने की बात कहने लगे. वहीं लड़के के स्वजन पैसे की जुगाड़ करने में जुट गए. इस बीच दोनों पक्षों से गणमान्य लोगों का सुलह-समझौते का प्रयास जारी है.