दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Apr-2024 12:20 PM
By First Bihar
BANKA : इश्क की कोई उम्र या रिश्ता नहीं होता है। यह कहीं भी किसी भी पल किसी के साथ हो सकता है। लेकिन, मामला तब अलग हो जाता है जब एक रिश्ते में होने के बाद भी दो लोगों को इश्क हो जाए। अब एक ऐसा ही मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक सासु मां और अपने दमाद से इश्क हो गया। उसके बाद अब इस बात की जानकारी जब ससुर को लगा तो उसने दोनों की शादी करवा दी।
दरअसल, बांका में एक सास को अपने ही दामाद से प्यार हो गया। ससुर को जब इस अफेयर का पता चला तो उन्होंने दोनों की शादी करवाने का फैसला किया। सास और दामाद में करीब एक साल से अफेयर चल रहा था। एक साल पहले ही उसकी बेटी की मौत हुई थी। यह मामला सदर थाना क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत का है।
बताया जा रहा है कि हीर मोती गांव निवासी दिलेश्वर दर्वे (ससुर) ने अपनी पत्नी गीता देवी (55) की शादी अपने दामाद सिकंदर यादव (40) से करवाई। इसके बाद दोनों ने कोर्ट में शादी को लेकर शपथ पत्र भी दिया है। इसको लेकर दिलेश्वर दर्वे ने बताया कि शुक्रवार को दामाद सिकंदर यादव मेरी पत्नी गीता से मिलने ससुराल आया। इस दौरान दोनों के अफेयर को लेकर मुझे संदेह हुआ, इसलिए मैंने दोनों की शादी करवा दी।
जानकारी के अनुसार, गीता देवी की बेटी की शादी सिकंदर यादव से 20 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। वही कुछ दिन पहले सिकंदर यादव की पत्नी का देहांत हो गया था जिसमें एक लड़का और एक लड़की भी है वही पत्नी के मरने के बाद सिकंदर यादव को अपने ही सासू मां से प्यार हो गया वही वह एक दिन पूर्व अपने ससुराल हीर मोती पहुंचे थे। ज्सिके बाद युवक के ससुर को शक हुआ।
जिस पर उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी वही ग्रामीणों के समक्ष दामाद ने अपने ही सासू मां और दामाद ने प्यार का इजहार गांव वालों के समक्ष किया जिस पर सिकंदर यादव के ससुर और गांव वालों ने मिलकर सिकंदर यादव और उनकी सासू मां गीता देवी की शादी कर दी उसके बाद आज शनिवार को बांका न्यायालय में दोनों प्रेमी युगल को सिकंदर यादव के ससुर ने न्यायालय में कोर्ट मैरिज भी करवा दिया और अपनी पत्नी को दामाद साथ के साथ विदा कर दिया।