ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

सांप काटने से भाई-बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

27-Jun-2024 07:30 PM

By RANJAN

SASARAM: सासाराम में सांप काटने से दो की मौत हो गयी है। मृतक भाई-बहन की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बद्दी थाना क्षेत्र की है जहां शिव शक्ति ईंट भट्ठा में काम करने वाले मजदूर उपेंद्र मांझी के दोनों बच्चे थे। दोनों की पहचान 14 वर्षीय गीता कुमार और 12 वर्षीय विश्वनाथ मांझी के रूप में हुई है। दोनों मृतक रिश्ते में भाई और बहन थे। 


दोनों बोधगया के मरई गांव के रहने वाले थे। दोनों के पिता उपेंद्र मांझी ईंट भट्ठा में मजदूरी करता था और अपने परिवार के साथ बद्दी में रहता था। एक साथ दोनों बच्चों की मौत सांप के काटने से हो गयी। जिसके बाद दोनों को सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की तबीयत और बिगड़ने लगी। 


जिसके बाद दोनों को अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां दोनों भाई बहन की मौत हो गयी। मौत के बाद दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद उस परिजनों को सौंप दिया गया। एक साथ दो बच्चों की मौत से उपेंद्र मांझी काफी सदमें में हैं। घर में मातम का माहौल है।