Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
15-Mar-2024 11:52 AM
By First Bihar
SASARAM : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे शायद ही यह समझ में आता है कि उसके तरफ से जो कदम उठाए जा रहे हैं वो कभी -कभी घातक भी साबित हो सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो कई बार प्यार में पड़ा इंसान मूर्खता की चरम सीमा तक भी पहुंच जाता है। अब एक ऐसा ही मामला बिहार के सासाराम से सामने आया है। जहां जीजा और सरहज की यह प्रेमलीला सामने आई है।
दरअसल, सासाराम के काराकाट थाना क्षेत्र कुरूर गांव एक जीजा अपने ही भाई के सरहज के प्रेम में इतना पागल हो गया कि देशी कट्टा लेकर लव मैरिज करने सरहज के घर पहुंच गया और जमकर बवाल काटा। आरोपी जीजा जिले के कछवां थाना के ग्राम झाकर बिगहा गांव का रहने वाला है। इसे अपने भाई के साले की पत्नी से ही प्यार हो गया। प्यार भी इस कदर कि वह पत्नी के होते हुए सरहज को अपने साथ रखना चाहता है। पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि, काराकाट के कुरुर गांव की निवासी सरहज से आशिक जीजा का प्रेम प्रसंग वर्ष 2021 से चल रहा था। जीजा सरहज से शादी करने के लिए दबाव बनाता था। लेकिन, लोकलाज के कारण सरहज शादी से इंकार करती आ रही थी। जब जीजा का सब्र का बांध टूट गया तो आशिक जीजा ने सरहज के गांव कुरुर पहुंच गया और कट्टा व गोली के साथ सरहज के घर में घुसकर सरहज व उसकी मां के साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं हथियार के बल पर शादी करने का दबाव भी बनाने लगा।
उधर, घर में हो हंगामा सुन पड़ोस के लोग और ग्रामीण जुट गये। जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को हुई तो जीजा को कट्टा व गोली के साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर जीजा को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष रविभूषण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक कछवां थाना क्षेत्र के झाकर विगहा गांव निवासी मंगरू राम का 35 वर्षीय पुत्र विजय राम उर्फ विजय रजवार है। गिरफ्तार युवक के पास से एक कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मामले में गिरफ्तार युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी अपने साले और उसकी बीवी को धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित महिला को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।