राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
13-May-2022 08:12 AM
AURANGABAD: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। खासकर शादियों की सीजन में कई आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर औरंगाबाद जिले से आ रही है, जहां साले के तिलक समारोह में गए एक जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस फायरिंग के पीछे एक मामूली विवाद बताया गया है। गाड़ी बैक करने को लेकर युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी एक B.Ed कॉलेज का संचालक बताया जा रहा है। खबर फ़ैलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि औरंगाबाद में बुधवार की देर रात मुफस्सिल थाना इलाके के मंजुराही गांव में साले की तिलक समारोह में शामिल होने आए जीजा को गोली मार दी गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक संजीत कुमार अरवल जिले के परासी थाना इलाके के बहादुरपुर गांव के रहने वाले थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपी राजमुनी देवी बीएड कॉलेज के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह है। बताया जा रहा है कि बबलू सिंह ने बड़ी बेरहमी से संजीत के सिर में गोली मार दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आरोपी को परिजनों ने सदर अस्पताल के पास शव को रखकर पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा।