ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

साल के पहले दिन सहरसा में एक युवक की हत्या, कुछ युवकों के साथ 31 दिसंबर को हुई थी कहासुनी

01-Jan-2023 09:30 PM

SAHARSA: नए साल के पहले दिन सहरसा में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि 31 दिसंबर को कुछ युवकों के साथ मृतक की कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गयी थी। जिसके अगले दिन बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। 


घटना सहरसा के बैजनाथपुर चौक की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक की पहचान गम्हरिया निवासी राधेश्याम यादव के 22 वर्षीय बेटे अमित के रूप में हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को बैजनाथपुर चौक स्थित एक होटल में कुछ युवकों से साथ झगड़ा हुआ था। जिसके अगले दिन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। 


बताया जाता है कि जिस वक्त झगड़ा हुआ था तब युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। घटना से गुस्साएं लोग ने सहरसा-मधेपुरा मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।