ब्रेकिंग न्यूज़

कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानिए.. आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा असर

07-Nov-2022 05:42 PM

PATNA: कल यानी 8 नवंबर को साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। भारतीय समय के मुताबिक चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5:20 से लेकर शाम 06:18 तक रहेगा। हालांकि सूतक काल चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही लग जाएगा। मान्यताओं के मुताबिक सूतक काल में सभी शुभ काम वर्जित रहते हैं। इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों पर पूर्ण पाबंदी रहती है। चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। बता दें कि कल ही कार्तिक पूर्णिया, देव दीपावली और गुरुनानक जयंती भी है।


धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के दौरान भूलकर भी यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसी प्रकार गर्भवती महिलाओं को भी चंद्रग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उनके कोख में पल रहे बच्चे पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों को ग्रहण काल में कैंची और चाकू जैसी धारदार चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी सोना नहीं चाहिए। यदि घर में भोजन बना रखा है तो उसे ग्रहण लगने से पहले उसमें तुलसी की पत्तियां डाल दें ताकि खाद्य पदार्थों पर नाकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े।


ज्योतिष के अनुसार चाहे सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण इसका हर किसी पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। चंद्र ग्रहण के दौरान भी 12 राशियां इससे प्रभावित होंगी। जानकारों के अनुसार साल का आखिरी ग्रहण मेष, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जीवन में परेशानियों को बढ़ाने वाला रहेगा जबकि मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि से जुड़े लोगों के लिए यह शुभ फलदायी साबित होगा।