ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / शाह और राजनाथ का झारखंड दौरा : निशिकांत, अर्जुन और सीता सोरेन के...

शाह और राजनाथ का झारखंड दौरा : निशिकांत, अर्जुन और सीता सोरेन के लिए करेंगे वोट की अपील

10-May-2024 09:28 AM

By First Bihar

RANCHI : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों का अब न सिर्फ बिहार बल्कि झारखंड का दौरा भी शुरू हो गया है। आज यानी 10 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खूंटी आ रहे हैं। वे वहां 40 मिनट की सभा करेंगे। अमित शाह खूंटी के कचहरी मैदान में भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 


वहीं, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दुमका और गोड्डा के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे दुमका में बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद वो निशिकांत दुबे के नामांकन व रोड शो में भी शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष विमान से दोपहर लगभग 12:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से खूंटी के लिए रवाना हो जायेंगे। शाह खूंटी में लगभग 40 मिनट तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लौंटेंगे और यहां से कोलकाता के लिए रवाना हो जायेंगे। 


इसके साथ ही, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 10 मई को दुमका सीट से भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, दोपहर 1:00 गोड्डा से प्रत्याशी सांसद निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे और रोड शो करेंगे। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर झारखंड आ रहे हैं। प्रधानमंत्री 14 मई को सुबह 9:00 बजे गिरिडीह के बिरनी प्रखंड के पेसम अरवाड़ मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह चुनावी सभा 15 मई को निर्धारित थी।