ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन, जानें सदन में लास्ट डे क्या -क्या होगा; विपक्ष का रोल भी अहम Rinku Singh : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, टीम इंडिया को बड़ा झटका Patna Metro : होली के बाद पटना के इन इलाकों में दौड़ेगी पटना मेट्रो, मात्र 30 रुपये में होगा 6.2 किमी का सफर Bihar Assembly : बिहार में निजी कॉलेजों की मनमानी पर रोक: सरकार तय करेगी नामांकन से परीक्षा तक की फीस, विधानसभा में विधेयक पारित Bihar CAG Report : वाह जी वाह : बिहार में तो गजब हो रहा, नाबालिग को मिल रहा पीएम आवास; 541 आवासों में नहीं बना शौचालय Four Lane Road : होली से पहले बिहार के इस जिले के लोगों को बड़ा तोहफा, एकमी-शोभन बाईपास पर निर्माण शुरू; इन्हें मिलेगा बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार में आज का मौसम: गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, ठंडियों से आराम Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन

शाह का तेलंगाना दौरा रद्द, जेपी नड्डा आएंगे बिहार ! भाजपा ने तैयार कर रखी है बड़े खेल का ड्राफ्ट

शाह का तेलंगाना दौरा रद्द, जेपी नड्डा आएंगे बिहार ! भाजपा ने तैयार कर रखी है बड़े खेल का ड्राफ्ट

28-Jan-2024 06:51 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम और जेडीयू के साथ भाजपा के भावी गठबंधन की तैयारियों के बीच पार्टी ने राज्य के अपने संगठन तथा नेताओं को भरोसे में लेने में जुटा है।  लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस बीच शाह ने रविवार का अपना तेलंगाना दौरा रद्द कर दिया है। इससे इस दिन बड़ा फैसला होने की संभावना प्रबल हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसा,  भाजपा और जेडीयू के बीच तालमेल की पूरी तैयारी हो गई है। रविवार को इस बारे में पटना में भावी रणनीति पर अमल किया जाएगा। यह तय किया जाएगा की इस नई सरकार में भाजपा के तरफ से उपमुख्यमंत्री चेहरा किसे बनाया जाएगा। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में किन पार्टी नेतायों को जगह मिलेगी। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार का कैबिनेट पूरी तरह से नया होगा इस बार भाजपा अपने पुराने नेतायों को पहले की तरह तब्ब्जों देती हुई नजर नहीं आ सकती है और कुछ नए चहरे देखने को मिल सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि कुछ सांसदों को भी राज्य में बड़ा पद दे दिया जाए।



वहीं, बिहार में नई सरकार के गठन के लिए तैयार ड्राफ्ट को अन्य माध्यम से बिहार प्रभारी को भेजने के बाद अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी रविवार को पटना जाने की संभावना है। वह प्रमुख नेताओं और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे और भावी रणनीति को अंतिम रूप देंगे। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने अपना रविवार का तेलंगाना दौरा रद्द कर दिया है। बिहार में सरकार गठन का रास्ता साफ होने पर शाह के वहां जाने की भी संभावना है।