BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
18-Dec-2024 10:48 AM
By First Bihar
PATNA: शिक्षा विभाग(Bihar Education department) के एसीएस एस. सिद्धार्थ (S. Siddharth) ने उत्कृष्ट कार्य के लिए बिहार के 12 शिक्षकों (teachers) को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया है। राज्य के एक दर्जन शिक्षकों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। सभी 12 शिक्षकों को एसीएस की तरफ से प्रशस्ति पत्र सौंप कर उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक यानी ‘Teacher Of The Month’ बताया है।
दरअसल, बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने शिक्षकों से संवाद की नई पहल की है। शिक्षा विभाग (bihar education department) के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ (s.siddharth) पिछले कुछ दिनों से वीडियो कॉल (video call) कर अगल-अलग जिलों के शिक्षकों से बात कर रहे हैं। इस दौरान एससीएस के समक्ष स्कूलों में व्याप्त खामियों के साथ साथ कुछ अच्छी चीजें भी सामने आ रही हैं।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ लापरवाही को देखकर जहां सख्त एक्शन ले रहे हैं तो वहीं अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने का काम भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के विभिन्न जिलों के एक दर्जन शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। एसीएस की इस नई पहल से शिक्षकों में उत्साह है। उन्होंने ने इस सभी शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक बताया है।
शिक्षा विभाग ने जिन 12 शिक्षकों को सम्मानित किया है उनमें, गोपालगंज के शिक्षक सुधांशु कुमार, जमुई की शिक्षिका अलका भारती, किशनगंज के शिक्षक शाबाद कमर, मधेपुरा के शिक्षक विकास कुमार, मुजफ्फरपुर के शिक्षक पवन कुमार, पटना की शिक्षिका ममता यादव, पूर्वी चंपारण की शिक्षिका प्रज्ञा प्रिया, समस्तीपुर के शिक्षक गौतम बिहारी, सीवान के शिक्षक बीरबल पंडित, सितामढ़ी की शिक्षिका प्रियंका कुमारी, सीतामढ़ी के ही शिक्षक मो.इंजामामुल हक और समस्तीपुर के शिक्षक रामानुराग शामिल हैं।