सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
13-Jan-2021 11:54 AM
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि रुपेश सिंह की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है. इसको लेकर सरकार चिंतित हैं. हमारे सीएम नीतीश कुमार का तेवर भी आपलोग देखें है. पुलिस पदाधिकारियों को वह रोज निर्देश दे रहे हैं.
जल्द अपराधी होंगे गिरफ्तार
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जान वापस नहीं ला सकते है, लेकिन अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. कार्रवाई को लेकर जो भी करना होगा सरकार करेगी. पुलिस के पदाधिकारियों से हमलोग संपर्क हैं और जानकारी ले रहे हैं. इस तरह की घटना को हमलोग बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं.
तेजस्वी पर पलटवार
रुपेश सिंह हत्याकांड को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि उनसे बिहार संभल नहीं रहा है. ऐसे में उनको इस्तीफा दे देना चाहिए. इस पर पलटवार करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस वक्त इस तरह की बात नहीं होनी चाहिए. तेजस्वी यादव बिहार की जनता को लेकर कितना सजग है यह सबको पता है. बिहार आते हैं और बयानबाजी कर बिहार से गायब हो जाते हैं.