ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / रूपेश सिंह हत्याकांड मामला: पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

रूपेश सिंह हत्याकांड मामला: पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

12-Jul-2021 04:02 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां रुपेश सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आर्यन जायसवाल बताया जा रहा है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 


गौरतलब है कि इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रुपेश सिंह की हत्या जनवरी में हुई थी। पटना के पुनाइचक स्थित घर के दरवाजे पर गोलियों से भून दिया गया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को तीसरा आरोपी आर्यन जायसवाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 


इससे पहले हत्याकांड में शामिल शूटर सौरभ को पटना के कुम्हरार इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया था। इस मामले में पहले हुई ऋतुराज की गिरफ्तारी के बाद सौरभ दिल्ली चला गया था। जब वह पटना लौटा तब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और घटना के 5 महीने बाद आज तीसरे आरोपी आर्यन जायसवाल को पुलिस ने धर दबोचा। चर्चित रूपेश सिंह हत्याकांड का अंतिम अभियुक्त आर्यन जायसवाल था। जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।