ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / रुपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए JDU ने तय किया कैंडिडेट, कलाधार मंडल को...

रुपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए JDU ने तय किया कैंडिडेट, कलाधार मंडल को मिला टिकट

14-Jun-2024 12:59 PM

By First Bihar

PURNIYA : पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि वहां से विधायक बीमा भारती के विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद कई लोग अपनी दावेदारी महागठबंधन में पेश कर रहे हैं। खबर तो यह भी सामने आ रही है कि यहां से बीमा भारती के पति निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इस बीच अब जदयू ने इस सीट के अपने कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया है। 


दरअसल, रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जदयू ने कलाधार मंडल को अपना सिंबल दिया है। शिक्षक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आये कलाधर मंडल 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार निर्दलीय खड़े हुए थे और उन्हें छह हजार से अधिक वोट मिले थे। वर्तमान में इनकी पत्नी मुखिया है। बताया जाता है कि,पिछले ही दिनों मंत्री लेशी सिंह ने कलाधर मंडल को सीएम नीतीश कुमार से भी मिलवाया था। इसके बाद अब इनके नाम पर फाइनल मुहर लग गयी है। 


वहीं,रूपौली विधानसभा से उपचुनाव में महागठबंधन (इंडिया अलायंस) में शामिल लेफ्ट पार्टी सीपीआई ने लड़ने का ऐलान कर दिया है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी सीपीआई ने यहां से चुनाव लड़ा था, लेकिन जेडीयू की बीमा भारती जीत गई थीं। बीमा भारती के जेडीयू छोड़कर आरजेडी में आने और लोकसभा इलेक्शन लड़ने से रूपौली सीट खाली हो गई है। इसके बाद अब सीपीआई से वापस से यहां अपना दावा ठोका है। 


आपको बताते चलें कि, रूपौली उपचुनाव के लिए 14 जून से 21 जून तक नामांकन की तिथि है. 24 जून को स्क्रूटनी और 26 जून को नाम वापसी की तिथि है।  वहीं, 10 जुलाई को मतदान यानी उपचुनाव होगा, जबकि 13 जुलाई को मतगणना होना है। जिलाधिकारी ने कहा कि रूपौली विधानसभा में कुल मतदाता की संख्या 313599 है जिसमें महिला मतदाता 151895 और पुरुष मतदाता 161688 हैं। यहां का लिंगानुपात 939 है।