ब्रेकिंग न्यूज़

सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Home / news / आज आएंगे रूपौली विधानसभा उपचुनाव के नतीजे, NDA या I.N.D.I.A किसे मिलेगा जनता...

आज आएंगे रूपौली विधानसभा उपचुनाव के नतीजे, NDA या I.N.D.I.A किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद या निर्दलीय मारेंगे बाजी?

13-Jul-2024 06:49 AM

By First Bihar

PATNA: पूर्णिया के रूपौली में हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। रूपौली उपचुनाव में आरजेडी से बीमा भारती, जेडीयू से कलाधर मंडल मैदान में हैं जबकि निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह दोनों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। रूपौली सीट से एनडीए की जीत होती है या इंडी गठबंधन को जनता का आशीर्वाद मिलेगा या फिर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव में बाजी मारते हैं, सभी की नजर चुनाव के नतीजों पर है।


दरअसल, पूर्णिया सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए इस सीट से विधायक रहीं बीमा भारती ने इस्तीफा दे दिया था। पूर्णिया सीट से जब जेडीयू से टिकट नहीं मिला तो वह आरजेडी की शरण में चली गईं थी। पूर्णिया सीट से आरजेडी ने बीमा भारती को अपना उम्मीदवार बनाया लेकिन पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरकर लालू का खेल खराब कर दिया और पूर्णिया सीट से शानदार जीत दर्ज की थी।


लोकसभा चुनाव से पहले बीमा भारती के विधायकी से इस्तीफा देने के बाद रूपौली की विधानसभा सीट खाली हो गई थी। पूर्णिया से लोकसभा चुनाव हार चुकी बीमा भारती को लालू ने फिर से रूपौली सीट से उम्मीदवार बनाया जबकि एनडीए की तरफ से जेडीयू के कलाधर मंडल चुनाव लड़े वहीं मैदान में कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी ताकत दिखाई। निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह दोनों गठबंधन के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।


बीते 10 जुलाई को रूपौली विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी और 13 जुलाई को यानी आज नतीजे आने हैं। आज फैसले की घड़ी है। एनडीए के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और चिराग पासवान के अलावा जीतन राम मांझी ने भी कलाधर मंडल के लिए वोट मांगा था। वहीं आरजेडी की उम्मीदवार बीमा भारती के लिए तेजस्वी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रूपौली पहुंचकर वोट मांगा था जबकि गठबंधन का कोई बड़ा नेता बीमा भारती के लिए वोट मांगने नहीं पहुंचा था।