ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / रुपौली विधानसभा उपचुनाव: RJD प्रत्याशी बीमा भारती ने भरा नामांकन पर्चा, कहा-जनता...

रुपौली विधानसभा उपचुनाव: RJD प्रत्याशी बीमा भारती ने भरा नामांकन पर्चा, कहा-जनता का आशीर्वाद मेरे साथ

19-Jun-2024 08:20 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: रुपौली विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को NDA और महागठबंधन ने नाक की लड़ाई बना लिया है। एनडीए के घटक दल जेडीयू ने कलाधर मंडल को चुनाव के मैदान में उतारा है तो वही महागठबंधन से आरजेडी ने बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है। 


रूपौली उपचुनाव के लिए 21 जून तक नामांकन का काम चलेगा। 24 जून को स्क्रूटनी और 26 जून को नाम वापस लिया जा सकेगा। बता दें कि रुपौली में 10 जुलाई को मतदान होने हैं। 13 जुलाई को मतगणना कार्य होगा। रुपौली विधानसभा सीट बीमा भारती के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बीमा भारती को पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ना था इसलिए उन्होंने रुपौली विधानसभा सीट इस्तीफा दे दिया था। बीमा भारती ने जदयू छोड़ राजद का दामन थाम ली थी। जिसके बाद राजद ने उन्हें पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ाया था लेकिन बीमा भारती चुनाव हार गई और निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव चुनाव जीतकर पूर्णिया के सांसद बन गये। 


पूर्णिया से लोकसभा चुनाव हारने के बाद बीमा भारती ने रुपौली विधानसभा उपचुनाव लड़ने का फैसला लिया। लालू प्रसाद यादव ने बीमा भारती को राजद का उम्मीदवार बनाया। बीमा भारती ने बुधवार को धमदाहा अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। नॉमिनेशन करने के बाद बीमा भारती ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रुपौली की जनता का आशीर्वाद लगातार मेरे साथ रहा है और इस बार भी यहां की जनता का आशीर्वाद मुझे प्राप्त होगा। इस बार भी रुपौली उपचुनाव भारी मतों से जीतूंगी।


वहीं धमदाहा के पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव, राजद जिलाध्यक्ष मिथिलेश दास ने कहा की रुपौली की जनता जानती है की रुपौली का विकास सिर्फ बीमा भारती ही कर सकती हैं। इसी वजह से रुपौली की जनता ने पांच-पांच बार इनको विधायक बनाने का काम किया है। इस बार भी रुपौली की जनता रुपौली की बेटी बीमा भारती को वोट देकर विधानसभा में भेजने का काम करेगी।