ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / जब प्रेमिका कोचिंग में थी तो रुपक किससे कर रहा था वीडियो चैट...

जब प्रेमिका कोचिंग में थी तो रुपक किससे कर रहा था वीडियो चैट ? सुसाइड के बाद गाड़ी का लॉक कैसे टूटा?

16-Jul-2019 12:27 PM

By 2

PATNA : रुपक सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है. पुलिस रुपक की प्रेमिका तक पहुंच गई है. पुलिस ने रुपक के भाई के आरोप के बाद केस भी दर्ज कर लिया है. पुलिस ने रुपक की प्रेमिका और उसकी मां से तीन घंटे तक पूछताछ की है. किससे वीडियो चैट कर रहा था रुपक ? रुपक की प्रेमिका ने पुलिस को जो बयान दिया है उसके मुताबिक जिस वक्त रुपक ने सुसाइड किया था वो कोचिंग में थी. तो सवाल यह उठता है कि फिर रुपक किससे वीडियो चैट कर रहा था. रुपक सुसाइड केस के बाद यह बात तेजी से फैली थी कि रुपक ने वीडियो चैट के दौरान ही खुद को गोली मारी है. कई सवाल हैं अनसुलझे रुपक सुसाइड केस में पुलिस के सामने ऐसे कई सवाल हैं जो अनसुलझे हैं. पुलिस इन सवालों के जवाब तलाशने में लगी है. सवाल नंबर 1- रुपक ने पिस्टल और गोली कहां से ली? सवाल नंबर 2- सीसीटीव फुटैज में यह साफ देखा गया है कि रुपक की गाड़ी के पास 1 घंटे तक कोई आया गया नहीं फिर उसके कार का लॉक कैसे टूटा? सवाल नंबर 3- रुपक ने जब कार के अंदर खुद को गोली मारी तो फिर बाहर से गोली चलने के निशान कार के शीशे पर कैसे आया? पुलिस इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है.