आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम
01-Dec-2024 10:51 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में रविवार को 'नशा मुक्त बिहार' बनाने को लेकर लंबी दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन का आयोजन बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पादन और प्रबंधन विभाग के द्वारा किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने शिरकत की।
साइना नेहवाल ने इस मैराथन का शुरुआत झंडा दिखाकर किया। कार्यक्रम में बिहार के मद्य निषेध विभाग के मंत्री रत्नेश सदा भी मौजूद रहे। इस अवसर ने साइना नेहवाल ने कहा कि काफी अच्छा लगा कि इतने सारे लोग आज मैराथन में भागीदारी निभाएं। इस मैराथन का आयोजन जिस उद्देश्य के लिए किया गया था वह काफी सराहनीय है।
साइना नेहवाल ने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं यही बोल सकती हूं कि हमेशा स्वस्थ रहना चाहिए लेकिन आज यहां आकर मालूम हुआ कि अब हर कोई खुद को फिट रखना चाहता है। मेरा तो यही कहना कि यदि लाइफ अच्छा तो फिर सब कुछ अच्छा। इसके आगे उन्होंने कहा कि आज नशा मुक्त भारत हो रहा है तो इससे बड़ी बात क्या होगी हम जितना खुद को फिट रखेंगे उतना ही अच्छा महसूस करेंगे।
पटना के गांधी मैदान में 'रन फ़ॉर नशा मुक्त बिहार' मैराथन के आयोजन में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इस मैराथन को चार राउंड में बांटा गया था। आज के इस मैराथन में सबसे लंबी दौड़ 41 किलोमीटर की रखी गयी थी वही दूसरे राउंड के दौर को 21 किलोमीटर का रखा गया था। तीसरे राउंड की दौड़ 11 किलोमीटर की थी तो वहीं चौथे राउंड की दौड़ 5 किलोमीटर की था। पूरे बिहार से इस मैराथन में 10000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
इधर, इस अवसर पर डीजे ओली का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। डीजे ओली की प्रस्तुति पर पटनावासी खूब थिरके। दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। वहीं मुख्य अतिथि बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बिहार के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मैराथन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया काफी अच्छा लगा।साइना ने कहा कि अगर स्वास्थ्य अच्छा है तो सब कुछ अच्छा हो सकता है. उन्होंने लोगों को फिट रहने की सलाह दी।
पटना से प्रिंस कुशवाहा और सदन की रिपोर्ट