घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
04-Jun-2024 02:10 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोकसभा चुनाव रिजल्ट के लिए 40 सीटों पर वोटों की गिनती जारी रही है। रुझानों में एनडीए ने 34 सीटों पर बढ़त बनाई है, जिसमें जेडीयू 15, बीजेपी 13, लोजपा (रामविलास) 5, हम एक सीट पर आगे है। महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रहा है। आरजेडी और लेफ्ट का खाता इस बार खुलते हुए नजर आ रहा है।
दरअसल, काराकाट लोकसभा सीट पर निर्दलीय पवन सिंह ने एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा का खेल बिगाड़ दिया, त्रिकोणीय मुकाबले में यहां सीपीआई माले लीड में है। पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव और सीवान से हेना शहाब पीछे हैं। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से पीछे हैं, जबकि मीसा भारती पाटलिपुत्र से आगे हैं। पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद, गया से जीतनराम मांझी बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।मुजफ्फरपुर से बीजेपी के राजभूषण चौधरी आगे हैं। .
मालूम हो कि, रुझानों के अनुसार बिहार के 40 लोकसभा सीटों में से जातीय अपने सभी सीटों पर बहुमत बनाती हुए नजर आ रही है। बीजेपी को कुछ सीटों का नुकसान भी होता दिख रहा है वही सबसे बढ़िया की बात करें तो वह चिराग पासवान ने चिराग पासवान लोकसभा चुनाव में मैदान में थे और उनके सभी कैंडिडेट बहुमत की तरफ बढ़ते हुए दिख रहे हैं ऐसे में चिराग पासवान का स्ट्राइक रेट इस लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से 100 रहने वाला है
उधर, देश भर की बात करें तो हिमाचल में मंडी लोकसभा सीट से कब नगर नाथ में जीत हासिल की है एमपी के गुना से ज्योति आदित्य सिंधिया चुनाव जीत चुके हैं जबकि गुजरात के पोरबंदर से मनसुख मांडवीया चुनाव जीते हैं। इसी तरह गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह 6 लाख से अधिक वोट से चुनाव में जीत हासिल की है। इसी तरह से विदिशा में शिवराज सिंह चौहान को जीत हासिल हुई है हिमाचल के हरीमपुर से अनुराग ठाकुर को जीत हासिल हुई है। जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी को जीत हासिल हुई है। जबकि केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की हार हुई है और रविंद्र भाटी को चुनाव में जीत हासिल हुआ है।