ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
08-Sep-2021 05:28 PM
PATNA: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत एक दिवसीय दौरे पर पटना आएंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत कल गुरुवार को पटना आ रहे हैं।
पटना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मोहन भागवत झारखंड के लिए रवाना होंगे। संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र कार्यालय ने उनके पटना आने की जानकारी दी है। मोहन भागवत इससे पहले फरवरी में पटना आए थे। तब उन्होंने पटना में एम्स के पास बनने वाले सेवा सदन का भूमि पूजन किया था।
पटना में संघ कार्यालय विजय निकेतन में होने वाली कार्यकर्ताओं की बैठक में मोहन भागवत बिहार में चलाए जा रहे संघ के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे सेवा सदन के निर्माण कार्य की स्थिति की भी जानकारी लेंगे वही कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर संघ की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।
क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि 9 सितंबर को मोहन भागवत पटना आएंगे। राजेंद्रनगर स्थित विजय निकेतन में संघ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद कुछ देर विश्राम के बाद उसी दिन रात में झारखंड के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।