ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

RSS जासूसी कांड : बिहार बीजेपी नेताओं की सारी कोशिशें फेल, लाख चाह कर भी संघ के बड़े नेताओं से नीतीश की नहीं करवा पाए बात

19-Jul-2019 01:46 PM

By 5

PATNA : RSS जासूसी कांड को लेकर बीजेपी की नाराजगी झेल रहे नीतीश कुमार कि मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। बिहार में संघ और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों की जासूसी का आदेश जारी करने के मामले में नीतीश कुमार ने भले ही स्पेशल ब्रांच के एडीजी को शो कॉज कर दिया हो लेकिन इससे बीजेपी की नाराजगी थोड़ी भी कम नहीं हुई है। नीतीश कुमार के साथ-साथ सबसे ज्यादा परेशान बिहार बीजेपी के वह चेहरे हैं जो फिलहाल सरकार के अंदर बैठे हैं। सूत्रों की मानें तो बिहार बीजेपी के इन नेताओं को फिक्र सता रही है कि कहीं संघ की टेढ़ी नजर के कारण बिहार में गठबंधन को झटका ना लग जाए। अंदरूनी सूत्रों की माने तो इसी चिंता से परेशान बिहार बीजेपी के नेता गुरुवार को दिनभर इस प्रयास में रहे कि संघ के किसी बड़े पदाधिकारी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बातचीत करा दी जाए। हालांकि वह अपने इस प्रयास में सफल नहीं हो पाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार बीजेपी के बड़े चेहरे लगातार सदन में मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो देर शाम तक उनकी तरफ से लगातार यह प्रयास जारी रहा की संघ और नीतीश के बीच चौड़ी हुई खाई को खत्म किया जाए लेकिन इस मामले में उन्हें अब तक निराशा ही हाथ लगी है।