ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / रामनवमी हिंसा को लेकर तेजस्वी का RSS-BJP पर तीखा हमला, बोले- सद्भाव बिगाड़ने...

रामनवमी हिंसा को लेकर तेजस्वी का RSS-BJP पर तीखा हमला, बोले- सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे संघी!

03-Apr-2023 07:38 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सासाराम और बिहारशरीफ के अलावा कुछ और जिलों से छिपपुट हिंसा की खबर है। इस हिंसा को लेकर बिहार की सियासत भी गर्म हो गई है। बीजेपी जहां नीतीश सरकार को हिंसा रोकने में विफल बता रही है तो वहीं आरजेडी ने हिंसा की घटनाओं के लिए बीजेपी और आरएसएस को जिम्मेवार बताया है। इसको लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि संघी सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।


तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि, “बिहार में सद्भाव बिगाड़ने की संघी कोशिश पर बिहार सरकार की पैनी नज़र है। जिन राज्यों में BJP कमजोर है वहां बौखलाई हुई है। एक-एक उपद्रवी को चिन्हित कर कठोरतम कारवाई की जा रही है। भाईचारे को तोड़ने के किसी भी भाजपाई 'प्रयोग' का हमने हमेशा माकूल जवाब दिया है और देते रहेंगे। जय हिन्द”


बता दें कि रविवार को नवादा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में हुई हिंसा को लेकर सीएम नीतीश और तेजस्वी पर जोरदार हमला बोला था। अमित शाह ने सीधे तौर पर कह दिया था कि बिहार की सरकार हिंसा को रोकने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार को भले ही बिहार के लोगों की चिंता नहीं है लेकिन केंद्र सरकार को बिहार की काफी चिंता है। बिहार पहुंचते ही अमित शाह ने हिंसा को लेकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनथ आर्लेकर से बातचीत की थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने एक्शन लेते हुए बिहार में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती का फैसला लिया था।