अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Dec-2020 02:15 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को बनाया गया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसका फैसला लिया गया है. बैठक में खुद नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का एलान किया . इसके बाद आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया गया और उसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया.
नीतीश बोले-हार की जिम्मेवारी लेता हूं
जेडीयू सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि वे बिहार चुनाव में पार्टी के हार की जिम्मेवारी लेते हैं. नीतीश ने कहा कि मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी होने के कारण वे पार्टी को समय नहीं दे पा रहे हैं. पार्टी को आगे ले जाने के लिए जेडीयू को फुलटाइम अध्यक्ष की जरूरत है. फुल टाइम अध्यक्ष की पार्टी को बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी से पहले नंबर की पार्टी बना सकता है.
नीतीश की पसंद आरसीपी
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि आरसीपी सिंह संगठन का काम काफी पहले से देख रहे हैं. वे संगठन महासचिव का पद भी संभाल रहे हैं. लिहाजा उन्हें अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव है. नीतीश कुमार के इस प्रस्ताव पर सभी ने हामी भरी और ये तय हो गया कि आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे.
पटना में चल रही बैठक
जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में चल रही है. यह बैठक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रही है. इस बैठक में देश भर से जेडीयू के नेता नेता भाग ले रहे हैं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी. इसमें आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनाने का औपचारिक प्रस्ताव लाया जायेगा और उसे मंजूर कराने की औपचारिकता निभायी जायेगी.