बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका
18-Jul-2022 10:49 AM
PATNA : राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मतदान के लिए विधानसभा पहुंचे हैं. तेजस्वी यादव के अलावे आरजेडी के दूसरे विधायक भी विधानसभा पहुंचे हैं. बिहार के दोनों डिप्टी सीएम भी विधानसभा में वोट डालने पहुंच गए हैं. जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान का अधिकार हासिल नहीं है लिहाजा वह वोटिंग की प्रक्रिया से दूर हैं.
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा के नहीं बल्कि विधान परिषद के सदस्य हैं और विधान परिषद के सदस्यों को राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने का अधिकार हासिल नहीं है. राज्य सरकार के कई मंत्री भी आज राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं डालेंगे. इनमें मंत्री अशोक चौधरी संजय झा मंगल पांडे समेत कई अन्य भी शामिल हैं.
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शुरू हो चुकी है. बिहार विधानसभा स्थित लाइब्रेरी में बनाए गए मतदान केंद्र के अंदर वोटिंग का सिलसिला जारी है. विधायक और राज्य सरकार के कई मंत्री आज सदन में पहुंचकर मतदान कर रहे हैं.