ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम

Home / news / 'RRR' का रिलीज़ डेट आते ही मचा बवाल, बोनी कपूर बोले- ये अनैतिक...

'RRR' का रिलीज़ डेट आते ही मचा बवाल, बोनी कपूर बोले- ये अनैतिक है

26-Jan-2021 04:48 PM

DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कल मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर (RRR) फिल्म के रिलीज़ डेट का ऐलान किया. ये जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी. आपको बता दें कि ये फिल्म बाहुबली फेम एसएस राजामौली की है. इस फिल्म के रिलीज़ डेट का ऐलान करते ही हड़कंप शुरु हो गया है. एसएस राजामौली की इस फिल्म में आलिया भट्ट, रामचरण, जुनियर एनटीआर और अजय देवगन है और इस फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर है. लेकिन इस फिल्म के रिलीज़ डेट पर बोनी कपूर ने नाराजगी जताई है.


कल RRR के मेकर्स ने ऐलान किया कि ये फिल्म 13 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जबकि बोनी कपूर ने अपनी फिल्म 'मैदान' के रिलीज़ डेट की घोषणा 13 अक्टूबर 2021 को बहुत पहले ही कर दी थी. अब इसी टक्कर को लेकर बोनी कपूर गुस्से में हैं.


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोनी कूपर ने कहा है कि ये अनैतिक है. बोनी कपूर के मुताबिक उन्होंने अपनी फिल्म "मैदान" की रिलीज डेट की घोषणा 6 महीने पहले ही कर दी थी. वहीं, राजामौली ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बोनी कपूर से बाचतीत करना भी जरुरी नहीं समझा.


बात करें अगर 'आरआरआर' फिल्म कि तो फिल्म में राम चरण और आलिया की नई केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. अजय देवगन भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आयेंगे. जबकि युवा ब्रिटिश अभिनेत्री डेजी एडगर जोंस इस फिल्म के साथ भारतीय फिल्म में अपना डेब्यू कर रही हैं और वह फिल्म में जूनियर एनटीआर के ऑपोजिट नजर आएंगी.


वहीं, मैदान में अजय देवगन के साथ बिग बी नज़र आएंगे. इस फिल्म के निर्देशक अमित रवींद्रनाथ शर्मा है. इसके अलावा फिल्म "मैदान" की ज्यादातर शूटिंग पिछले साल लॉकडाउन से पहले ही पूरी हो चुकी थी. ये फिल्म फुटबॉल कोच और इंडियन नेशनल टीम के मैनेजर रहे सैय्यद अब्दुल रहीम की जिंदगी से प्रेरित है जो इस साल दशहरे पर रिलीज की जाएगी