ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

RRB और NTPC रिजल्ट में गड़बड़ी : जहानाबाद स्टेशन पर छात्र कर रहे है उग्र प्रदर्शन, ट्रेनों का परिचालन बाधित

26-Jan-2022 08:13 AM

PATNA : RRB-NTPC का रिजल्ट घोषित होने के बाद इसमें धांधली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने सोमवार की शाम से ही पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर तेजस और मालगाड़ी को रोक कर हंगामा मचाया. मंगलवार को भी बिहार के कई जिलों में छात्रों ने हंगामा करते रहे. वहीं आज सुबह सुबह छात्रों ने पटना गया पैसेंजर ट्रेन को जहानाबाद स्टेशन पर रोककर उग्र प्रदर्शन कर रहे है.


छात्रों आरोप है कि रेलवे आरआरबी और एनटीपीसी के रिजल्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है. साथ ही छात्रों में cb2 हटाने की भी मांग की. छात्रों का कहना है कि रिजल्ट दोबारा प्रकाशित किया जाए, जिसे लेकर छात्रों का हुजूम बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर उतरा और हंगामा शुरू कर दियाl मौके की नजाकत को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं.


बता दें कि रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के पैटर्न में हुए बदलाव और एनटीपीसी की परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में छात्रों ने सोमवार की देर रात तक बिहार में कई ट्रेनों के पहिए रोक दिए. विभिन्न मांगों को लेकर उग्र छात्रों ने पटना से लेकर आरा तक में ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया. छात्रों के हंगामे और प्रदर्शन के कारण जहां कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा तो विभिन्न स्टेशनों पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनें काफी देर तक खड़ी रहीं. 


RRB,NTPC की परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आक्रोश आज भी जारी है. इसके विरोध में हजारों की संख्या में पहुंचे छात्रों ने जहानाबाद रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया. जिससे रेलवे परिचालन पर खासा असर पड़ा. छात्रों को रेलवे ट्रैक से हटाने की कोशिश की जा रही है. आक्रोशित छात्रों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.