पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
27-Jan-2022 06:58 PM
DELHI: RRB औऱ NTPC परीक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को बड़ी जीत हासिल हुई है. रेलवे मंत्रालय ने छात्रों की सभी बड़ी मांगों को मान लिया है. रेलवे ने इन परीक्षाओं को लेकर कमेटी बनायी है. कमेटी की रिपोर्ट आते ही छात्रों की मांगों को मानने का औपचारिक एलान कर दिया जायेगा. उधर बीजेपी ने मांग कर दिया है कि आंदोलन करने वाले छात्रों पर कोई दमनात्मक कार्रवाई नहीं की जाये।
रेल मंत्री ने सुशील मोदी को दी जानकारी
बीजेपी के सांसद औऱ बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी आज दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी. सुशील मोदी रेलवे में बहाली को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों पर बात करने के लिए रेल मंत्री से मिले थे. उनसे मुलाकात के बाद सुशील मोदी ने ये बडी जानकारी दी. सुशील मोदी ने कहा “रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मेरी लंबी बातचीत हुई है. उन्हें मुझसे कहा है कि NTPC परीक्षा के अंदर एक छात्र-एक रिजल्ट की जो मांग है, उसे मान लिया जायेगा. ऐसे में साढ़े तीन लाख औऱ छात्रों का रिजल्ट प्रकाशित किया जायेगा. रेल मंत्री ने ये भी कहा है कि ग्रुप डी की दो परीक्षा की जगह अब सिर्फ एक परीक्षा ही ली जायेगी”
सुशील मोदी ने कहा कि छात्रों के आंदोलन के बाद रेलवे मंत्रालय ने उनकी शिकायतों को सुनने के लिए कमेटी का गठन किया है. उस कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. केंद्र सरकार ने तय कर लिया है कि छात्रों की प्रमुख मांगों को मान लिया जायेगा. कमेटी की रिपोर्ट आते ही इसका औपचारिक एलान कर दिया जायेगा।
सुशील मोदी बोले-रेलवे की गलती है, छात्रों पर कार्रवाई न हो
सुशील मोदी ने कहा कि वे पटना जिला प्रशासन औऱ पुलिस से ये अपील करेंगे कि छात्रों और शिक्षकों पर कोई दमनात्मक कार्रवाई नहीं की जाये. अगर रेलवे बोर्ड ने समय रहते स्पष्टीकरण दे दिया होता तो इस प्रकार की स्थिति पैदा नहीं होती. छात्र कोई अपराधी नहीं हैं. ये सब पढ़ने वाले छात्र हैं जो गलतफहमी में आकर सड़कों पर आ गये. इसके लिए रेलवे बोर्ड जिम्मेवार है जिसने समय पर स्पष्टीकरण नहीं दिया. ऐसे में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. लेकिन छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिये. सुशील मोदी ने छात्रों से कहा है कि नरेंद्र मोदी उनके साथ खड़ी है।