BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
22-Sep-2024 07:30 AM
By First Bihar
PATNA : रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) अंडरग्रेजुएट पोस्ट (लेवल 2 और लेवल 3) के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से RRB NTPC भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो 21 सितंबर से 21 अक्टूबर तक खुली है। उम्मीदवारों को 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अपने एप्लिकेशन फॉर्म में बदलाव करने का अवसर भी मिलेगा।
वहीं, रेलवे के भर्ती अभियान का उद्देश्य जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट (990), अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट (361), ट्रेन क्लर्क (72) और कमर्शियल सह टिकट क्लर्क पदों (2022) सहित 3,445 अंडरग्रेजुएट (लेवल 2, लेवल 3) पदों को भरना है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए अंडरग्रेजुएट पोस्ट के लिए एलिजिबल होने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए और कंप्यूटर पर हिंदी या इंग्लिश टाइपिंग में प्रोफिशिएंसी होनी चाहिए। आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच है। हालांकि, आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट उपलब्ध है।
इसके अलावा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस ग्रुप से संबंधित आवेदकों को टियर 1 परीक्षा के बाद 400 रुपये का रीइंबर्समेंट मिलेगा, जबकि अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को उनका पूरा पैसा वापस मिल जाएगा।
मालूम हो कि, आरआरबी एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया में पहले और दूसरे चरण के कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT), टाइपिंग प्रोफिशिएंसी टेस्ट और कंप्यूटर-बेस्ड एप्टिट्यूड टेस्ट (अगर लागू हो), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 19,900 रुपये (लेवल 2) का मासिक वेतन मिलेगा। जबकि अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट को 19,900 रुपये (लेवल-2), ट्रेन क्लर्क को 19,900 रुपये (लेवल-2) और कमर्शियल सह टिकट क्लर्क को 21,700 रुपये (लेवल-3) मिलेंगे।