ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर का असर, नाबालिग से शराब मांगने वाला RPF जवान निलंबित

15-Sep-2019 03:55 PM

By 9

BEGUSARAI: फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर का बड़ा असर हुआ है. हमने यह खबर बड़ी प्रमुखता से बताई थी कि कैसे आरपीएफ का एक जवान नाबालिग लड़के से अवैध तरीके से शराब मांग रहा है. इस खबर को प्रमुखता से बताए जाने के बाद आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट वीरेंद्र कुमार ने इस खबर को गंभीरता से लिया और आरोपी जवान रहिस कुमार उर्फ गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ने निलंबन अवधि के दौरान निलंबित जवान को बरौनी आरपीएफ पोस्ट पर रोजाना हाजिरी लगाने का भी आदेश दिया है. बता दें कि पिछले दिनों जिले के सिमरिया दक्षिण केबिन के पास एक आरपीएफ जवान का वीडियो वायरल हुआ था और इस वीडियो में आरोपी जवान एक बच्चे से शराब की मांग करता दिखाई दे रहा है. इस दौरान वो बच्चे से शराब के बदले शराब की कीमत का मोल भाव करता दिखाई दे रहा है. शराब मांगने के दौरान आरपीएफ का जवान एक महिला से भी बात करता दिखाई दे रहा था. अब इस वीडियो की जांच के बाद आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ने आरोपी जवान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट