ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम

Home / news / Bihar Liquor Ban: RPF इंस्पेक्टर के सरकारी क्वार्टर से भारी मात्रा में...

Bihar Liquor Ban: RPF इंस्पेक्टर के सरकारी क्वार्टर से भारी मात्रा में शराब और कैश बरामद, आरोपी फरार

29-Oct-2024 09:33 AM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके तहत कभी भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना उचित नहीं है। इतना ही नहीं शराबबंदी लागू करते वक्त और उसके बाद भी समय -समय पर राज्य सरकार के निर्देश पर सरकारी कर्मियों समेत आमलोगों से शराब न पीने और शराब के किसी अवैध कारोबार में संलिप्त न होने की कसम ली है। इसके बाद ही इस कानून की हकीकत क्या है वह शायद ही किसी से छुपा हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण में आरपीएफ इंस्पेक्टर के क्वार्टर से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और कैश बरामद किया है। छापेमारी के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर अपने क्वार्टर में नहीं थे लेकिन पुलिस ने छापेमारी कर शराब और कैश जब्त कर लिया है। यह मामला पूर्वी चंपारण के बापू धाम रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ क्वार्टर की है। 


बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के सरकारी आवास में भारी मात्रा में शराब डंप किया गया है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर आरपीएफ इंस्पेक्टर के आवास में छापेमारी की गई। जिसके बाद वहां से पुलिस ने 22 बोतल महंगे अंग्रेजी शराब के साथ ही करीब 94 हजार रूपये कैश बरामद किया है। फ़िलहाल इंस्पेक्टर फरार बताये जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


इधर इस पुरे मामले को लेकर साइबर डीएसपी ने बताया कि हमें सुचना मिली थी कि आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के सरकारी क्वार्टर में शराब डंपिंग किया गया है। जिसके इंस्पेक्टर के सरकारी क्वार्टर में छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया है। हालांकि, इस दौरान इंस्पेक्टर पंकज मौके से फरार थे। पुलिस ने उनके क्वार्टर से 22 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया है। इसके साथ ही नोटों की गड्डी भी जब्त किया गया है। जो लगभग 94 हजार रूपये बताए गए हैं।