Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
15-Jan-2021 09:39 PM
DESK: बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में 15 हजार करोड़ रुपए घोटाले के आरोपी गौतम कुंडू की पत्नी बांग्ला एक्ट्रेस शुभ्रा कुंडू को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. सीबीआई ने यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल में की है.
कोलकाता में हुई कार्रवाई
गिरफ्तारी के बारे में बताया जा रहा है कि शुभ्रा कुंडू पर भी मनी लॉड्रिंग सहित कई मामलों में लिप्त रहने का आरोप है. इसके पहले कोलकाता में छापेमारी कर कई कागजात जब्त किए थे. शुभ्रा ने पति द्वारा चिटफंड के जरिए कमाए गई रकम को मनी लांड्रिंग के जरिए विदेश भेजकर संपत्ति खरीदने में उसका प्रयोग किया है.
इससे पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी ईडी ने शुभ्रा कुंडू को गिरफ्तार किया था. लेकिन कुछ दिनों के बाद उनको जमानत मिल गई है. फिलहाल इस घोटाले के मास्टरमाइंड गौतम कुंडू को जेल में है. 15 हजार करोड़ से अधिक के रोजवैली चिटफंड घोटाले के बाद ग्रुप के चेयरमैन और घोटाले के सरगना गौतम कुंडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था
कई नेता भी हुए थे गिरफ्तार
इस केस में टीएमसी के कई नेता भी गिरफ्तार हुए थे. इनकी भी मिलीभगत थी. इसमें टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और दिवंगत विधायक तापस पाल को भी जेल भेज दिया गया था. लेकिन बाद में दोनों को जमानत मिल गई थी.