ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

रोमांटिक गाना गाने वाले केके रियल लाइफ में भी थे काफी रोमांटिक, बचपन के प्यार से की थी शादी

रोमांटिक गाना गाने वाले केके रियल लाइफ में भी थे काफी रोमांटिक, बचपन के प्यार से की थी शादी

01-Jun-2022 01:04 PM

DESK: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज हम उनके बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिससे शायद आप अंजान होंगे। केके ने कई रोमांटिक गाने इस इंडस्ट्री को दिया है। लेकिन वे रियल लाइफ में भी काफी रोमांटिक थे। उन्होंने हम रहें या न रहें कल, तू जो मिला, दिल इबादत, क्या मुझे प्यार है, बीते लम्हें, जरा सी दिल में दे जगह तू जैसे गानों से अपनी पहचान बनाई। 



दरअसल केके की पर्सनल लाइफ भी काफी रोमांटिक थी। वे जब 10th में थे, तभी उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था। उन्होंने बिना कुछ सोचे या बिना किसी से डरे उस लड़की को अपने दिल की बात बता दी। अंत में उन्होंने उसी लड़की से 1991 में शादी कर ली। वो लड़की यानी केके की पत्नी का ज्योति कृष्णा है। 



आपको बता दें, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मंगलवार को लगभग 53 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। ये खबर उनके फैन्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। आपको बता दें, उनका जन्म 23 अगस्त 1968 को दिल्ली में हुआ था। वहीं मंगलवार को कोलकाता में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। 31 मई की रात कोलकाता में एक लाइव प्रोग्राम के दौरान दिन का दौरा पड़ने से उनकी सांस रुक गई। केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नाथ है। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस सदमे में हैं। वे लगातार केके को श्रधांजलि दे रहे हैं।