Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
25-Dec-2023 03:23 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की सत्ता में काबिज पार्टी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। ललन सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कहा है कि- आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा 2014 में किया था लेकिन दिया ‘जीरो’।
इसके आगे उन्होंने कहा है कि - बेरोजगारी आज देश में बहुत बड़ी समस्या है। देश का युवा वर्ग नौकरी की तलाश में भटक रहा है। इन्हीं स्थितियों में महागठबंधन सरकार बिहार लोकसेवा आयोग के माध्यम से 2 लाख शिक्षकों से अधिक की नियुक्ति करवा रही है। इसके अलावा, प्रति वर्ष इसी तरह से नियुक्तियां की जाएंगी। पूरे प्रदेश सहित हमारे संसदीय क्षेत्र मुंगेर के अनेक युवकों-युवतियों ने शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा उत्तीर्ण की है। सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना।
वहीं, इससे पहले रविवार को ललन सिंह ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की भूमिका बेहद अहम होगी। एनडीए से अलग होने के बाद उनका एकमात्र लक्ष्य सभी विपक्षी दलों को एकजुट करना था और इसमें वे सफल रहे हैं। उन्हें किसी पद की लालसा नहीं। वे तो इंडिया गठबंधन के सूत्रधार हैं।
उधर, ललन सिंह ने कहा था कि ममता बनर्जी द्वारा खड़गे का नाम प्रस्तावित करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अंतिम निर्णय तो नहीं हुआ। पहले हम भाजपा मुक्त देश तो कर लें, फिर पीएम का नाम तय कर लेंगे। इस समय हमारा ध्यान सीटों के बंटवारे पर है। तीन सप्ताह में हम सीटों को लेकर निर्णय ले लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सीट बंटवारे पर कोई परेशानी नहीं है। अधिकतर सीटों पर सहमति है। जहां कांग्रेस मजबूत है, वहां ड्राइविंग सीट पर उसे रहना चाहिए। जहां क्षेत्रीय दल ताकतवर हैं वहां कांग्रेस को उनका नेतृत्व स्वीकार करना चाहिए।